लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री से समय न मिलने के कारण लोहिया संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग ऑफिसरों की ज्वाइनिंग अटकी हुई है। परीक्षा परिणाम घोषित हुए करीब छह माह बीत चुके हैं, लेकिन नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे चयनित अभ्यर्थियों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। लोहिया संस्थान में 1300 से ज्यादा बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। आईसीयू, वेंटिलेटर, किडनी ट्रांसप्लांट, रोबोटिक सर्जरी आदि की सुविधा है। प्रदेश भर से मरीज संस्थान में इलाज के लिए आ रहे हैं। संस्थान में मानक के अनुसार नर्सिंग स्टाफ नहीं है। इसकी वजह से मरीजों को इलाज मुहैया कराने में खासी दिक्कतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत भर्ती मरीजों को झेलनी पड़ रही है। मरीजों को इलाज का इंतजार करना पड़ रहा है।मरीजों की दुश्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.