फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में सदस्यता अभियान के साथ ही लखनऊ में आयोजित होने वाली बैठक की रणनीति बनाई गई। साथ ही पटाखा व्यापारियों की पीड़ा सीएम की चौखट तक पहुंचाए जाने पर भी मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि आगामी आठ जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी संख्या में सहभागिता निभाने के लिए व्यापारियों का जत्था रवाना होगा। जिसके लिए सभी विधानसभाओं का दौरा कर व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उन्हे जोड़ा जाएगा। बताया कि जिले का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के साथ सीएम से मिलेगा। जिसके दौरान पीड़ित पटाखा व्यापारियों की पीड़ा से उन्हे अवगत कराते हुए मदद की मांग की जाएगी। संरक्षक विनोद गुप्ता ने कहा कि संगठन सभी छोटे और बड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.