बलिया, अगस्त 30 -- बैरिया। सुरेमनपुर दियरांचल को सरयू नदी के कटान से बचाने के लिए बाढ़ विभाग ड्रेजिंग का कार्य करायेगा। वर्षो से कटान की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से राहत की उम्मीद है। मुख्यमंत्री शनिवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के गलाफरपुर में आयोजित जनसभा में सरयू नदी की ड्रेजिंग कराकर कटान रोकने की घोषणा की है। यदि यह कार्य धरातल पर उतरा तो गोपालनगर टाड़ी, वशिष्ठनगर, गोपालनगर शिवाल मठिया सहित करीब आधा दर्जन गांवों के एक लाख लोगों में राहत मिलेगी। कटान से दियरांचल के ग्रामीणों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। साथ ही तीन सौ से अधिक पक्का मकान नदी में समाहित हो चुका है। सुरेमनपुर दियरांचल के गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराता रहा है। कटान की इस गंभीर समस्या को जयप्रकाश नगर...