सीएम की अपील का असर : शिक्षा मंत्री के काफिले में घटे वाहन, विधायक बाइक पर निकले
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पीएम मोदी व सीएम योगी की अपील का असर गुरूवार से जनप्रतिनिधियों व सरकारी मशीनरी में दिखाई देने लगा। अतरौली सीट से विधायक व प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री संदीप सिंह ने अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या घटा दी। वहीं कोल विधायक अनिल पाराशर भी सरकारी गाड़ी छोड़कर क्षेत्र में बाइक से भ्रमण के लिए निकले। कोल विधायक ने क्षेत्रीय भ्रमण की शुरूआत अपनी बाइक से की। पीछे गनर को बैठाकर वह क्षेत्र में निकले। क्षेत्रीय लोगों के क्षेत्र में पहुंचकर स्व: जनगणना करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद समस्याओं को भी जाना। दोपहर तक करीब आधा दिन बाइक से ही भ्रमण करते रहे। उधर लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री के काफिले में पहले पांच-छह वाहन चलते थे, जिसे घटाकर तीन कर दिया गया है。 यह भी पढ़ें- हर शुक्रवार को नो व्हीकल डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.