सीएम का होगा भव्य स्वागत : सांसद
दरभंगा, मई 14 -- दरभंगा। बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार को पहली बार दरभंगा आ रहे हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। ये बातें बुधवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। सीएम के स्वागत के निमित्त बलभद्रपुर स्थित संसदीय कार्यालय में उन्होंने बैठक भी की। सांसद ने कार्यकर्ताओं से सीएम का स्वागत भव्य रूप से करने की अपील की। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों में और तेजी आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.