सीएम का शिवचौक पर हवाई सर्वेक्षण, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरनगर। श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का शनिवार को मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने शिव चौक के ऊपर चक्कर लगाया और इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प बरसाए गए। शिवभक्तों ने भी मुख्यमंत्री के इस अभिवादन का उत्साह के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री की पुष्पवर्षा देखने के लिए शिवचौक पर कांवड़ियों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ रही। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का भी जायजा लिया। हेलीकॉप्टर से शिव चौक सहित कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.