बगहा, अप्रैल 4 -- बगहा/वाल्मीकिनगर/हसं/एप्र। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर में शनिवार दोपहर अचानक प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के एक साथ पहुंचने से इलाके में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शनिवार को बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल-2 के डीएफओ विकास अहलावत, एसीएफ सत्यम कुमार, प्रखंड बगहा-2 के बीडीओ विड्डू कुमार राम सहित कई प्रशासनिक व वन विभाग के अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, वाल्मीकिनगर पहुंचे। अधिकारियों ने कन्वेंशन सेंटर सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभ...