किशनगंज, जनवरी 22 -- ठाकुरगंज। जिलाधिकारी विशाल राज ने बुधवार को ठाकुरगंज नगर के विभिन्न स्थलों का दौरा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम के लिए स्थल चयन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के रूप में भातडाला पोखर, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय एवं उच्च विद्यालय ठाकुरगंज का जायजा लिया। उप विकास आयुक्त के साथ सर्वप्रथम जिलाधिकारी भातडाला पोखर पहुंचे, जहां उन्होंने पोखर परिसर एवं वहां स्थित चिल्ड्रन पार्क की व्यवस्था देखा। निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने जिलाधिकारी को बताया कि पार्क की देखरेख एवं व्यवस्था वन विभाग के जिम्मे है। इसके बाद जिलाधिकारी का काफिला प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पहुंचा। व विद्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं सहित प्रयोगशाला, आईसीटी क्लास, स्म...