सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- सीतामढ़ी। बिहार के मुख्यमंत्री का 25 अप्रैल को प्रस्तावित सीतामढ़ी दौरा पूरी तरह तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी कर दिया गया है, इसमें आगमन से लेकर प्रस्थान तक हर गतिविधि का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 2:20 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा पुनौराधाम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे 2:40 बजे श्रीराम जानकी मठ, राघोपुर बखरी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 2:45 बजे से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम होगा। करीब 3:03 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद स्वागत भाषण, पुस्तक 'वेदांत पुष्प' का विमोचन और बाल व्यास द्वारा माता सीता पर कविता पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह भी पढ़ें- जानकी नवमी पर उल्लास, सोहर व मंगल गीतों से गूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.