खगडि़या, मई 24 -- खगड़िया। नगर संवाददाता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिहार जलवायु हरित कोष बनाने का फैसला ऐतिहासिक है। इसके दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे। यह बाते जदयू के प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतो ने पत्रकारों से रविवार को कही। कहा कि 2019 में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री व जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने विधानमंडल के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से वैश्विक जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए राज्य में जल -जीवन हरियाली जैसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की थी। जिसके परिणामस्वरूप आज बिहार में भूगर्भीय जलस्तर में वृद्धि हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार देश का पहला राज्य बना। यह भी पढ़ें- हरित जलवायु कोष से बिहार की जलवायु स्वस्थ होगी : विजय जहां जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए जल जीवन हर...