मैनपुरी, मार्च 1 -- मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग सड़कों पर निकल पड़ा। लखनऊ में बस पलटने की घटना के बाद मैनपुरी में भी नियम विरुद्ध चल रहे यात्री वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया। एआरटीओ शिवम यादव के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दस बसों के चालान काटे गए। तीन बसों को करहल थाने में पकड़कर बंद करवाया गया और उन्हें सीज कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। शासन के निर्देश पर शनिवार को एआरटीओ शिवम यादव ने यात्री वाहनों की चेकिंग शुरू करवाई। जिन बसों में क्षमता से अधिक यात्री मिले, जिन पर टैक्स बकाया थे, इसके अलावा जारी परमिट की शर्तों का उल्लंघन मिला तो ऐसे वाहनों पर कार्रवाई शुरू हो गई। डबल डेकर बसों को विशेष रूप से चेक किया गया। तीन बसों को क...