सीएम का पुतला दहन रोकने सुभाष चौक पर डटे रहे झामुमो कार्यकर्ता
रामगढ़, अगस्त 21 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की घोषणा के विरोध में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे। सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता झंडा-बैनर लेकर शहर के सुभाष चौक पर जुटे रहे। पूरी तरह से माहौल गर्म रहा। जिसके चलते विरोधी गुट पुतला दहन नहीं कर सका। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो के जिला संयोजक मंडल प्रमुख विनोद किस्कू ने किया। पुतला दहन के संभावित प्रयास को विफल करने के लिए झामुमो कार्यकर्ता अपराह्न 3:00 बजे से लेकर देर शाम तक सुभाष चौक पर जमे रहे।हथियारों और डंडों के साथ कार्यकर्ता मुस्तैद रहे। वे हाथों में पार्टी के झंडे, डंडे और क्रिकेट बैट लिए पूरी तरह तैयार दिखे। कार्यकर्ताओं का दो टूक कहना था। किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.