भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मंगलवार को सीएम के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक संधारण की तैयारी पूरी हो गई है। मंगलवार सुबह सात बजे से ही भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी। नवगछिया, सबौर, जगदीशपुर और अकबरनगर से आने वाले वाहनों को वहीं रोक दिया जाएगा। डीएसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि जगदीशपुर की तरफ से सुबह सात बजे से लेकर सीएम के कार्यक्रम के समाप्त होने के एक घंटे बाद तक भारी वाहनों को रोका जाएगा। नवगछिया, सबौर और अकबरनगर के वाहनों को सुबह 11 बजे परिचालन की अनुमति मिल जाएगी क्योंकि उस समय तक सीएम का काफिला जगदीशपुर में होगा। इसको लेकर सभी पॉइंट पर पुलिस पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। छोटे वाहनों के परिचालन पर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी। सीएम का कारकेड गुजरने के दौरान ही कुछ देर के लिए संबंधित मार्ग पर छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.