बलिया, फरवरी 9 -- बलिया, संवाददाता। मुख्यमंत्री का एआई जेनरेटेड फोटो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार छानबीन की जा रही है। भाजपा के मंडल महामंत्री हनुमानगंज अमरीश कुमार पांडेय ने रविवार को नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि सुबह टीडी कॉलेज चौराहा के पास मोबाइल देख रहा था। इसी बीच फेसबुक आईडी पवन कुमार तिवारी के प्रोफाइल लिंक से एक पोस्ट किया गया था। उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एडिटेड फोटो लगाने के साथ ही उस पर भड़काऊ शब्द भी लिखा गया था। आरोप लगाया है कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने तथा अव्यवस्था फैलाने के साथ ही राज्य सरकार के प्रति विद्रोह उत्पन्न करने के आशय से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। यह पोस्ट उस समय की गई, जब संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.