गया, मार्च 18 -- जिले की भेटौरा पंचायत स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मायापुर में 20 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। बुधवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने मायापुर स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट रूप से यह भी कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम और एसएसपी एडीएम परितोष कुमार, सहायक समाहर्ता डॉ. सूरज कुमार, सिटी एसपी, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय सहित जिले के अन्य अधिकारि...