सीएम कार्यक्रम के बाद बैनर-होर्डिंग लेने की मची होड़
उन्नाव, जून 18 -- उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भौनीखेड़ा में आयोजित जनसभा के बाद भी एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होते ही वहां लगाए गए बैनर, होर्डिंग और कटआउट उखाड़कर ले जाने की भीड़ में होड़ मच गई। सभा खत्म होने और हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद ही वहां मौजूद युवक, महिलाएं समेत बच्चे भी बड़े-बड़े होर्डिंग खोलकर अपने घरों की ओर ले जाते नजर आए । कई लोग अपने चेहरे को होर्डिंग से ढंककर जाते दिखे ताकि उनकी पहचान न हो सके। लोगों में होर्डिंग बैनर ले जाने को छीनाझपटी तक होती रही । कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं से संबंधित कई बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे, जो मुख्यमंत्री के भाषण देने के बाद तुरंत अफरा-तफरी के माहौल में लूट लिए गए। यह भी पढ़ें- उन्नाव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.