बेगुसराय, मार्च 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल डीह उलाव रोड में बेगूसराय के मरीजों की सेवा में मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी की शुरुआत की जा रही है। एनएबीएच के मानकों वाला 110 बेड के टर्शियरी केयर के इस हॉस्पिटल का उद्घाटन कैम्पा कोला परिसर से शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऑनलाइन करेंगे। मेडिवर्सल के संस्थापक निदेशक नवनीत रंजन ने अस्पताल परिसर में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में पत्रकारों के समक्ष मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की इलाज से लेकर जांच की सुविधा उपलब्ध है। अब गंभीर प्रकार के मरीजों को पटना दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। प्रेसवार्ता के दौरान जयंत गांधी, डॉ.जिया, डॉ फैज व डॉ ओम प्रकाश मौजूद थे। संस्थापक निदेशक नवनीत रंजन ने कहा कि यहा इमरजेंसी, क्रिटिकल केयर के साथ सुपर स्पेशियलिटी की आर्...