जामताड़ा, फरवरी 2 -- सीएम एक्सीलेंस जेबीसी प्लस टू में एक दिवसीय रक्तदान शिविर, नौ लोगों ने किया रक्तदान जामताड़ा, प्रतिनिधि। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जेबीसी प्लस टू, जामताड़ा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विद्यालय परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल नौ लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एबीमाइल टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य एबीमाइल टुडू ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.