देहरादून, जुलाई 10 -- पौड़ी। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की संचालित इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनके निवास स्थान या स्थानीय क्षेत्र में ही स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर जीवन स्तर में सुधार लाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को उनकी मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप किसी भी क्षेत्र में स्वरोजगार या व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इससे महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। कहा कि विभाग योजना से संबंधित पात्रता, सामान्य दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक महिलाएं योजना की विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्...