उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव। प्रदेश सरकार के निर्देश पर दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं को सीएम आवास योजना में शामिल करने के लिए पुरवा ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों में सर्वे कराया गया। बीडीओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि नौ ग्राम पंचायतों में कुल 13 निराश्रित महिलाएं पात्र पाई गई हैं। छूलामऊ, बेवल, त्रिपुरापुर, पकरा बुजुर्ग, चमियानी और अडगांव पासाखेड़ा में एक-एक, भदनांग में तीन तथा नवाव और जगतखेड़ा में दो-दो लाभार्थी चिन्हित हुई हैं। इन सभी के नाम योजना सूची में जोड़े जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.