सीएम आवास योजना ने पकड़ी रफ्तार, 229 लाभार्थियों को मिली स्वीकृति
बलरामपुर, जुलाई 28 -- बलरामपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले में गरीब और आवासविहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस वर्ष जिले को 619 आवासों का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष अब तक 229 पात्र लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। बैंक खातों का सत्यापन पूरा होते ही लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि भेजी जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार लाभार्थियों के दस्तावेजों और बैंक खातों का सत्यापन अंतिम चरण में है, ताकि धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी जा सके। जिन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो जाएगा, उन्हें बिना विलंब योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं शेष 390 आवासों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पात्र परिवारों के चयन और स्वीकृति की प्रक्रिया भी जारी है। परियोजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.