सीएम आवास घेराव को सफल करने के लिए बैठक
गिरडीह, जून 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना मोड़ के पास शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर 10 जून को मुख्यमंत्री आवास रांची घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पौलुस हांसदा ने की। बैठक में 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। राज्य सरकार से झारखंड आंदोलन में शामिल जो लोग जेल नहीं गये उन्हें भी झारखंड आंदोलनकारी सूची में शामिल कर पेंशन चालू करवाने की मांग की गई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी देवरी प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पौलुस हांसदा को अध्यक्ष, हीरा किस्कू को सचिव, रामकिशुन हाजरा को उपसचिव, फिलिफ मरांडी को कोषाध्यक्ष एवं राजेन्द्र हाजरा को उपसचिव बनाया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारी सीएम आवास का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.