हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस संगठन प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी में सक्रिय हो गया है। पार्टी ने 16 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम तय करते हुए जिलों में कार्यकर्ताओं को जुटाने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस ने मैदान में उतरने की रणनीति बना ली है। सोमवार को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की। बैठक में 16 फरवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार जनसमस्याओं पर गंभीर नहीं है, इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.