सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का रविवार को एडी हेल्थ व सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए गए। अपर निदेशक डॉ. लोकेश गुप्ता एवं सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडसू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावला का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवाओं, लैब जांच, नि:शुल्क दवा वितरण तथा परामर्श व्यवस्था का बिंदुवार जायजा लिया। इसके अलावा डॉ. सुनील तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबालियान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि आरोग्य मेलों में आने वाले प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.