भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जगदीशपुर की बैजानी पंचायत में दो घंटे रहेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी आएंगे। उनके साथ कई अन्य मंत्रियों के आगमन की संभावना है। जिसमें विजय कुमार चौधरी, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल का नाम प्रमुख है। सीएम सुबह 11.30 बजे 1.30 बजे तक बैजानी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडपम का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान स्कूल परिसर के पास के तालाब का भी अवलोकन करेंगे। जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी बैजानी हाईस्कूल मैदान में बनाए गए पंडाल में किया जाएगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पूरा गांव छावनी में बदल गया है। हवाईअड्डा मैदान से लेकर बौंसी रेलवे ब्रिज और बैजानी हाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.