बांका, मार्च 17 -- बांका, वरीय संवाददाता। सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को बांका जिले के कटोरिया प्रखंड स्थित तेलंगवा पहुंचेंगे, जहां वे करीब 708 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर करीब 1:35 बजे हवाई मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां आयोजित समारोह में वे 590.58 करोड़ रुपये की लागत से 219 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं 117.84 करोड़ रुपये की लागत से 278 योजनाओं का उद्घाटन भी उनके हाथों किया जाएगा। इन योजनाओं से जिले के विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ...