वाराणसी, सितम्बर 5 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे राहत शिविर में पीड़ितों को आपदा किट भी बांटेंगे। वह काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि में ही लखनऊ लौट जाएंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे आजमगढ़ से हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पूर्व वह हेलीकॉप्टर से गंगा और वरुणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने जानी बनारस में बाढ़ की स्थिति, बलिया में सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर गंगाराहत कार्यों की समीक्षा शिविर में नया बिस्तर-चादर, अंदर-बाहर सफाई चकाचक मुख्यमंत्री के अचानक दौरे को देखते हुए शुक्रवार शाम प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं। पुलिस ...