सीएम आज करेंगे 214 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास
हरिद्वार, जुलाई 20 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 214 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इनमें हरकी पैड़ी और हरकी पैड़ी के उत्तर क्षेत्र, रोडीबेलवाला और प्रशासनिक मार्ग के पुनर्विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके अलावा वह मैंगो पार्टी और किसान संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे और कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले हरकी पैड़ी पुनरोद्धार परियोजना का शुभारंभ करेंगे। करीब 57.09 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत धनुष पुल से सीसीआर तक अतिरिक्त घाट विकसित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, वस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.