सीएम आज करेंगे 10 हजार महिलाओं को सम्मानित
वाराणसी, सितम्बर 9 -- पिंडरा। बाबतपुर में नौ सितंबर (बुधवार) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 हजार महिलाओं का सम्मान करेंगे। महिला सशक्तीकरण के तहत होने वाले कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सखियां, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, पंचायत सहायिकाएं, आशा संगिनी सहित सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं सम्मानित होंगी। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मीडिया को यह जानकारी मंगलवार को दी। आशा एजूकेशनल ग्रुप (बाबतपुर) के कैंपस में आयोजित प्रेसवार्ता में पिंडरा विधायक ने कहा कि नौ सितंबर को दोपहर दो बजे से सम्मान समारोह शुरू होगा। इसमें पिंडरा क्षेत्र में सामाजिक कार्य और महिला सशक्तीकरण में जुटीं महिलाएं सम्मानित की जाएंगी। बताया कि सम्मान समारोह में प्रदेश के कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- Hathras News: आंगनबाड़ी कार्यकत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.