सीवान, जनवरी 14 -- पचरुखी। जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन की तैयारियों के बीच डीएम विवेक रंजन मैत्रेय मंगलवार को नारायणपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पिछले साल 7 सितंबर को नारायणपुर में मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए योजना का जायजा लिया, और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बतादें कि 21 जनवरी को जिले में एकबार फिर मुख्यमंत्री का आगमन होना प्रस्तावित है। जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मूड में है। इसी बीच प्रखंड के नारायणपुर गांव में पिछले साल मुख्यमंत्री द्वारा पचरुखी से टेढ़ीघाट तक जाने वाली प्रस्तावित सड़क के शिलान्यास का जायजा डीएम ने लिया, और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...