सीएम आगमन की तैयारियां तेज, डीएम का निरीक्षण
अल्मोड़ा, जून 19 -- दन्या। राजकीय डिग्री कॉलेज के नवनिर्मित भवन के आगामी 21 जून को होने वाले प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम को सुचारू, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए डीएम अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम स्थलों और हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने लोनिवि, ऊर्जा, जल संस्थान और एसएसपी ने पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.