पूर्णिया, मार्च 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुख्यमंत्री आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच मेडिकल टीम गठित की गई है। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पांच मेडिकल टीम गठित की गयी है। चार टीम को सीएम के आगमन स्थल पर लगाया गया है, जबकि एक मेडिकल टीम रिर्जव में रखा गया है। उन्होंने बताया कि चार अलग-अलग स्थलों पर चार मेडिकल टीम की तैनाती कर दी गयी है। इनमें दो टीमों में पांच और तीन टीमों पर चार लोग शामिल हैं। पांच लोगों की टीम में तीन चिकित्सक और दो पारामेडिकल स्टॉफ शामिल हैं, जबकि चार लोगों की टीम में दो चिकित्सक और दो पारामेडिकल स्टॉफ शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.