आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के ब्रह्मस्थान स्थित आंबेडकर पुस्तकालय परिसर में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही हाईस्पीड वाई-फाई की भी सुविधा मिलेगी। इससे मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को काफी लाभ होगा। लाइब्रेरी के निर्माण के लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। डिजिटल लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं तथा शोधार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी। शहर के ब्रह्मस्थान स्थित आंबेडकर पुस्तकालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। प्रतियोगी छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण से बड़े शहरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके...