चंदौली, मई 8 -- पीडीडीयू नगर। सदर विकासखंड के पड़या में शुक्रवार को विधायक रमेश जायसवाल ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का शिलान्यास किया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत इस विद्यालय में ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, मध्याह्न भोजन योजना के तहत शेड बनाया जाएगा। इससे विद्यालय के बच्चों को काफी सहूलियत होगी। कहा कि विद्यालय में अभ्युदय भवन भी बनेगा। इसमें स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, गार्ड रूम आदि का निर्माण कराया जाएगा। इससे बच्चों को अत्याधुनिक तकनीकी पूर्ण शिक्षा मिलेगी।कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग करने में आर्थिक रूप से अक्षम छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की भी व्यवस्था प्रदेश सरकार ने किया है। इससे वे जिले में ही आईएएस, आईपीएस, पीसीर्स, ...