सीएमपी कॉलेज में भी शुरू होगा चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन की मंजूरी मिलने के बाद सीएमपी डिग्री कॉलेज में अब चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसे शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह पाठ्यक्रम इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत चलेगा और इसके लिए 120 सीटों की स्वीकृति मिली है। अभी तक विद्यार्थियों को पहले तीन वर्षीय स्नातक और उसके बाद दो वर्षीय बीएड करना पड़ता था, जिसमें कुल पांच वर्ष लगते थे। अब चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी एक साथ स्नातक और बीएड की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय की बचत होने के साथ प्रशिक्षण भी अधिक व्यवस्थित होगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार पाठ्यक्रम शुरू करने से पहले आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत 10 नए कक्षों और एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.