प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में जल साक्षरता अभियान के तहत प्याऊ का शुभारंभ किया गया। डॉ. प्रमोद शर्मा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जलयोद्धा आर्य शेखर ने जलदान को महादान बताते हुए पानी के बढ़ते व्यवसाय पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जल को बाजार की वस्तु बनाना भविष्य के लिए खतरनाक है। कार्यक्रम में शिक्षकों व छात्रों ने भाग लिया और जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान जल प्रहरी सम्मान भी दिया गया। अंत में सभी ने शीतल जल व गुड़ का सेवन कर कार्यक्रम का समापन किया। यह भी पढ़ें- विद्यालय में मनाया जल संरक्षण दिवस  यह भी पढ़ें- डीएम स्कूल में छात्रों ने जल को नष्ट नहीं करने की शपथ ली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...