सीएमपी का विजन है विकसित भारत संकल्प-2047: कुलपति
प्रयागराज, फरवरी 16 -- चौधरी महादेव प्रसाद (सीएमपी डिग्री कॉलेज) का 76वां संस्थापक दिवस समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डॉ. विशाल श्रीवास्तव और डॉ. प्रिया सोनी खरे को उत्कृष्ट शिक्षक सेवा सम्मान तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि संस्थापक की दूरदर्शिता से प्रेरणा लेते हुए अगले 21 वर्षों में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे विकसित भारत संकल्प-2047 को साकार करने में महाविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधा प्रकाश ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.