रांची, अगस्त 17 -- रांची। सीएमपीडीआई में केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर 17 अगस्त से 16 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रिवेंटिव विजिलेंस कैंपेन-2026 की शुरुआत हुई। 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' थीम पर आधारित इस अभियान का शुभारंभ सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने सतर्कता शपथ दिलाकर किया। मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने नैतिक आचरण व लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया। अभियान के तहत पारदर्शिता, क्षमता निर्माण, पौधरोपण और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...