रांची, मई 29 -- रांची। सीएमपीडीआई के मयूरी हॉल में शुक्रवार को सेवानिवृत्त सह विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान में लंबे समय तक सेवा देने वाले महाप्रबंधक सुशांत कुमार दीक्षित और मुख्य प्रारूपक अनूप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने दोनों कर्मियों को पौधा, मानपत्र, प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया। निदेशक अजय कुमार, नृपेन्द्र नाथ, सतीश केशरी, प्रलय भट्टाचार्जी, टुकलाल निराला व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कोल इंडिया एससी-एसटी कर्मचारी संघ की समिति गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...