रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, संवाददाता। सीएमपीडीआई के खेल मैदान में गुरुवार से तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट छह दिसंबर तक चलेगा, जिसमें संस्थान की विभिन्न क्षेत्रीय टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ संस्थान के तकनीकी निदेशक शंकर नागाचारी, तकनीकी निदेशक राजीव कुमार सिन्हा और अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के विशेष कार्यभार अधिकारी (ओएसडी) चौधरी शिवराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में टीम वर्क, अनुशासन और फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को ईमानदारी और उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत, सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना और निष्पक्ष खेल को बनाए रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.