रांची, जून 5 -- रांची। सीएमपीडीआई में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने कोल इंडिया पर्यावरण ध्वज फहराया और कर्मियों को विश्व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अध्यक्ष ने जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सोच में मूलभूत परिवर्तन की आवश्यकता है। उन्होंने प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह अस्तित्व और दैनिक जीवन में सतत प्रथाओं को अपनाने की वकालत की। संस्थान के निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा ने कोल इंडिया के चेयरमैन का संदेश पढ़ा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- स्वच्छ, संतुलित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला : एमडी में संस्थान के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय क...