सीएमपीडीआई ने ड्यूक विवि के साथ किया एमओयू
रांची, अगस्त 11 -- रांची। सीएमपीडीआई ने क्रिटिकल मिनरल्स और सतत विकास के क्षेत्र में शोध एवं तकनीकी सहयोग के लिए अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी के साथ पांच साल का एमओयू किया है। इस समझौते के तहत ड्यूक यूनिवर्सिटी उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान, खनिज लक्षण-निर्धारण और प्रक्रिया अनुकूलन में विशेषज्ञता साझा करेगी। वहीं, सीएमपीडीआई भारत में फील्ड ऑपरेशन, सैंपल कलेक्शन और तकनीकी आंकड़ों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगा। यह साझेदारी देश में खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग और वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.