रांची, जनवरी 6 -- रांची, संवाददाता। सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3 रांची ने सीएसआर पहल के तहत चतरा के टण्डवा प्रखंड स्थित बरगांव पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। संस्थान ने बताया कि 500 ऊनी मिश्रित कंबल वितरण किया गया। वहीं, लाभार्थियों में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाएं और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवार शामिल थे। मौके पर सीएमपीडीआई के तकनीकी निदेशक नृपेन्द्र नाथ, क्षेत्रीय संस्थान-3 रांची के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारियों ने लाभार्थियों के बीच कंबल वितरित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.