रांची, सितम्बर 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित ईसरी इंडिया यूजर कांफ्रेंस में सीएमपीडीआई को जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) और जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी के इनावेटिव इस्तेमाल के लिए सम्मानित किया गया। सीएमपीडीआई की ओर से मुख्य प्रबंधक (भूविज्ञान) अनिंदिता बिस्वास, प्रबंधक (भूविज्ञान) तन्मय प्रामाणिक, उप प्रबंधक (सर्वे) सुभोमय सिन्हा एवं उप प्रबंधक (खनन) स्वाभिमान डहेरिया ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रबंधन ने बताया कि इसके मुख्य कार्यों में सटीक खदान योजना और सर्वेक्षण, ब्लॉक सीमा का निर्धारण करना, पर्यावरण और भूमि उपयोग की निगरानी, भूमि पुनरूद्धार (लैंड रिक्लेमेशन) से जुड़ी स्टडी और बस्ती/अधिवास की मानचित्रण करना शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...