सीएमपीडीआई कोलियरी कर्मचारी संघ की नई कमेटी गठित
रांची, अगस्त 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीएमपीडीआई कोलियरी कर्मचारी संघ का अधिवेशन मंगलवार को सीएमपीडीआई मुख्यालय में हुआ। अधिवेशन में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा के साथ पुरानी कमेटी को भंगकर नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से पवन उपाध्याय को अध्यक्ष, देवेंद्र तिवारी को महामंत्री तथा टूकलाल निराला को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संगठन कोल इंडिया में लगातार मजबूती के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। कोल इंडिया के कोयला कर्मचारियों के लिए बारहवें जेबीसीसीआई का गठन और बारहवां वेतन समझौता जल्द से जल्द लागू किया जाना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय मजदूर संघ और अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ इस मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.