सीएमपीडीआई और एनएमएल के बीच एमओयू
रांची, जून 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत की माइनिंग क्षमता को मजबूत करने और लंबे समय तक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सीएमपीडीआई और एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने मंगलवार को एमओयू किया। सीएमपीडीआई मुख्यालय में हुए एमओयू के तहत सीएमपीडीआई, एनएमएल के कोयला और खनिज माइनिंग कार्यों के लिए विशेषज्ञ सलाह और तकनीकी सेवाएं प्रदान करेगा। एमपीडीआई माइनिंग और खनिज सेवाओं के कई पहलुओं में व्यापक सहायता प्रदान करेगा। मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष चौधरी शिवराज सिंह व एनएमएल के सीईओ सुब्रत कुमार दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.