सीएमपीएफ में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान
धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा, स्पेशल कैंपेन 6.0 एवं सतर्कता जागरूकता अभियान अंतर्गत गुरुवार को कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ) परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमरेश कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीएमपीएफ ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर निरंजन कुमार मिश्र, क्षेत्रीय आयुक्त-वन, बीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त-वन, भारत कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त-टू एवं पंकज कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त-टू सहित संगठन के अधिकारी, प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सहायक आयुक्तों एवं वित्त अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन नफीस आलम, सहायक निदेशक (संपदा) के मार्गदर्शन में किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत धमदाहा में पौधरोपण
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.