सीएमपीएफ भुगतान को लेकर पीओ कार्यालय समक्ष घरना दिया
रामगढ़, मई 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। एनसीओईए यूनियन ने गिद्दी सी पीओ कार्यालय के समक्ष मृत सीसीएल कर्मी के आश्रित की पत्नी को सीएमपीएफ का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में शनिवार को धरना दिया। यूनियन नेता अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। यूनियन नेता अरुण सिंह ने बताया गिद्दी सी परियोजना में कार्यरत रुपलाल बेदिया की वर्ष 2019 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से अब तक उनकी आश्रित पत्नी को सीएमपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण उसके आश्रित पत्नी भुखमरी की स्थिति में पहुंच गई है। इसके बाद गिद्दी सी पीओ शकील अख्तर, कार्मिक प्रबंधक संतोष चंद्रवेश और अयोध्या करमाली के धरना स्थल पर पहुंच कर एक सप्ताह के अंदर सीएमपीएफ के पेपर भेजने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। धरना देने में यूनियन नेता अरुण कुमार सिंह के अलावे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.