सीएमपीएफओ में वित्त अधिकारियों को निवारक सतर्कता का टिप्स
धनबाद, सितम्बर 22 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला खान भविष्य निधि संगठन में सहायक आयुक्त एवं वित्त अधिकारियों के लिए एक सप्ताह के इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण संगठन में अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षता, प्रशासनिक क्षमता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आयुक्त डॉ गोपाल सिंह के मार्गदर्शन से किया जा रहा है। मुख्य सतर्कता अधिकारी अमरेश कुमार ने मौके पर निवारक सतर्कता, कार्यों में पारदर्शिता तथा प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक अधिकारी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही से न केवल कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होती है, बल्कि संगठन के प्रति हितधारकों का विश्वास भी मजबूत होता है। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.