प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज ने सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की कटऑफ जारी कर दी है। 24 अगस्त को निर्धारित कटऑफ के आधार पर काउंसिलिंग होगी। बीए में अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 140, ईडब्ल्यूएस 80 और ओबीसी की 90 अंक है। एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए पात्र होंगे। बीएससी गणित में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 160, बीसीए में एससी की 120 अंक है। बीएससी जीव विज्ञान में ईडब्ल्यूएस की 207 तथा बीसीए और एमसीए (डाटा साइंस) में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 220 अंक निर्धारित की गई है। इन पाठ्यक्रमों में एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- इविवि में स्नातक नव प्रवेशियों की कक्षाएं 24 अगस्त से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...